हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: शहर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पार्किंग में खड़ी बाइक को भी चोर चोरी कर ले गए। अलग-अलग स्थानों पर हुई दो वारदातों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी राजेंद्र शर्मा ने कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें बताया कि उनका पुत्र विपिन की बाइक 22 अक्टूबर को दिल्ली रोड स्थित श्रीराम प्लाजा की पार्किंग से चोरी हो गई। विपिन दोपहर करीब एक बजे बाइक खड़ी कर काम से गया था। काम खत्म कर वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। पिता-पुत्र ने आसपास बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं...