हापुड़, अगस्त 1 -- Hapur News: शहर के लोगों को रोटरी क्लब प्लेटिनम एवं रोटरी क्लब एलीट हापुड़ के संयुक्त सौजन्य से ई-रिक्शा एंबुलेंस की सौगात दी गई है। शुक्रवार को कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय से सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा एंबुलेंस का उद्घाटन किया। उक्त ई-रिक्शा एंबुलेंस में मरीजों को नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। हापुड़ शहर में ऐसे बहुत से स्थान हैं जहां बड़ी एंबुलेंस नहीं जा सकती है। ऐसे मरीजों की परेशानी को देखते हुए रोटरी क्लब प्लेटिनम एवं रोटरी क्लब एलीट हापुड़ के संयुक्त सौजन्य से ई रिक्शा एंबुलेंस की शहरवासियों को सौगात दी गई है। उक्त ई रिक्शा एंबुलेंस से शहर के मरीजों को लाभ मिलेगा। शुक्रवार को राजकीय महिला चिकित्सालय के परिसर से सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा एंबुलेंस का उद्घाटन...