हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही दस वर्षीय बच्ची को पटाखे दिलाने का झांसा देकर किराएदार शौचालय में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन शातिर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे उसकी दस वर्षीय पुत्री घर के गेट के पास खेल रही थी। इसी दौरान सामने किराये पर रहने वाला राजू नेपाली उसे पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ बिजलीघर की चारदीवारी में बने शौचालय में ले गया। आ...