हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: हाफिजपुर थाना पुलिस की टीम ने शराब तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 12 शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में नवादा अंडर पास के नीचे चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति एक बोरे के साथ आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बोरे में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 12 शराब की बोतले और 150 रुपये बरामद हुए।उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ग्राम नवादा निवासी वसीम है। आरोपी से पूछता...