हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर शराब के ठेके पर शराब लेने गए एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला शिवलोक निवासी अंकुर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 30 जुलाई की रात को वह अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब लेने गया था । वहां पर आदर्श नगर कालोनी निवासी आकाश व सुनील उर्फ काले चाप की दुकान पर पहले से ही खड़े थे । यह भी पढ़ें- Hapur News: घर लौट रहे युवक को मारपीट कर किया घायल किसी बात को लेकर उसकी योगेश से कहा सुनी हो गई थी । इसी बात पर आकाश व ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आ...