Hapur News: शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर रेलवे फाटक के पास फ्लाईओवर के नीचे खुले शराब की ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं और युवतियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी हाल में ठेके को नहीं चलने दिया जाएगा। मनचलों के कारण महिलाओं का निकलना बंद हो जाता है। पिछले दिनों कार की चपेट में आकर यहां एक युवक की मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर वापस भेजा था। सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं गढ़ रोड स्थित शराब के ठेके पर पहुंची। महिलाओं ने ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि कई बार यहां प्रदर्शन कर इस ठेके को बंद कराने की मांग की गई है, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। सिर्फ आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.