Hapur News: शरद पूर्णिमा पर नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन, विधायक धर्मेश सिंह तोमर रहे मौजूद
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ललित सिंघल के नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में कवि कुमार विश्वास के पिता चंद्रपाल शर्मा ने फीता काटकर चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर भी मौजूद रहे। विधायक ने इस अवसर के छायाचित्र साझा करते हुए इसे विशेष पल बताया। चिकित्सालय के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को नेत्र चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.