हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को हापुड़ आगमन का सादर निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए यथाशीघ्र हापुड़ आने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद हापुड़ में महान समाज सुधारक एवं वैश्य समाज के प्रेरणास्रोत महाराजा अग्रसेन की स्मृति में महाराजा अग्रसेन चौक के नाम से एक प्रमुख चौराहा स्थापित करने का प्रस्ताव मंत्री नंद गोपाल नंदी के समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री ने इस प्रस्ताव पर बेहद सकारात्मक रुख अपनाते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही कराने ...