Hapur News: वेयरहाउस से बैट्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के वेयरहाउस से चोरों ने लाखों रुपये की कीमत की छह बैट्रा और चार चार्जर चोरी कर लिया था। इस वाराद का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैट्री और चार्जर बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम स्थित एक कंपनी ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग व लीज सेवा का कार्य करती है। कंपनी का एक वेयरहाउस दिल्ली रोड स्थित सबली गेट क्षेत्र में संचालित है। कंपनी के मैनेजर प्रदीप कुमार दहिया ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 27 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे कर्मचारियों ने वेयरहाउस को बंद किया था। उस समय गोदाम में 25 बैट्रा और कई चार्जर रखे हुए थे। अगले दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब कर्मचारी वेयरहाउस पहुंचे और ताला खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.