Hapur News: वृहद स्तर पर चला वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगाए हजारों पौधे
हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: जनपद हापुड़ को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जिलेभर में वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित कुराना टोल प्लाजा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी गौतम, जिलाधिकारी कविता मीणा और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने राज्य मंत्री का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.