Hapur News: वृक्ष निस्वार्थ भाव से जीवन का पोषण करते हैं:प्रो.नवीन चंद्र
हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: एसएसवी पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत 500 से अधिक पौधे प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र सिंह के नेतृत्व में रोपे गए। महाविद्यालय की समस्त शिक्षक गण, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पौधों को लगाया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने परिसर में पहला पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ भाव से जीवन का पोषण करते हैं। आज के इस पावन अभियान के जरिए हम सभी ने प्रकृति और माता, दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सभी से अनिवार्य रूप से पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.