Hapur News: विवादित जमीन पर पेड़ कटान का आरोप, ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर देहपा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए विवादित जमीन पर कथित अवैध कब्जे और पेड़ों के कटान की शिकायत कर रहे हैं। गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र शिवदयाल सिंह का आरोप है कि उनके पूर्वजों की करीब 75 वर्ष पुरानी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उनका कहना है कि जमीन से संबंधित पुराने दस्तावेज होने के बावजूद स्थानीय अधिकारी उनकी बात सुनने के बजाय विपक्षी पक्ष का समर्थन कर रहे हैं। चंद्रपाल का आरोप है कि करीब तीन दिन पहले विवादित भूमि पर खड़े आठ पेड़ों को वन विभाग से अनुमति लेकर काट दिया गया, जबकि उन्होंने पहले ही वन विभाग को प्रार्थना पत्र देकर विवादित जमीन पर पेड़ कटान रुकवाने की मांग की थी。
ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.