हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को रेडियो जॉकी, मधुर मुरली, हिंदी लेखन और स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रबंधक जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रेडियो जॉकी में वैभव शिशोदिया, कार्तिक रावत, वंशिका शर्मा, आर्यन, स्वरा शर्मा, दिव्यांशी, नैंसी और ख्वाहिश सम्मानित हुए। हिंदी लेखन में मिहिका चौधरी, अयांश चौधरी, अनाया तोमर, ध्रुव, जय, आशी वर्मा, जानवी, इशिका सहित अन्य विजेताओं को पुरस्कार मिले। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...