हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को क्षेत्र के विद्यालयों और पुलिस थानों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान और विचार गोष्ठियों का आयोजन कर उनके आदर्शों को याद किया गया। बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रमों की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेश दिए। विद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी...