हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने वहीं काम करने वाले दूसरे व्यक्ति के सिर में लोहे का स्टूल मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल की जानकारी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बहलोलपुर निवासी रोहित ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह कुचेसर रोड चौपला स्थित एडवांस डेकोरेट फैक्ट्री में काम करता है। पीड़ित के साथ फैक्ट्री में ग्राम शेखपुर निवासी प्रदीप भी काम करता है। 19 अगस्त की रात को आरोपी प्रदीप उसकी नाम बिगाड़ते हुए निकल गया। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपी ने उत्तेजित होकर उसके साथ गाली गलौच कर दी। आरोपी ने उग्र ...