Hapur News: लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी
हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला अहता बस्ती राम निवासी महिलाओं ने दो लोगों पर फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर दो लोगों पर हजारों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी वैशाली, पिंकी, मंजू, अनीता, शकुंतला, नीतू, काजल आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में दो लोग आए। उन्होंने उनको प्राइवेट कंपनी से महिलाओं को रोजगार करने के लिए लोन दिलाने की बात कहीं। महिलाएं उनकी बातों में आ गई और उनके कहने पर साढ़े चार हजार रुपये के हिसाब से हजारों रुपये जमा कर दिए। उसके बाद आरोपी वहां से गायब हो गए। उन्होंने दोनों लोगों से संपर्क किया, लेकिन आरोपी का फोन भी बंद हो गया।पीड़ित महिलाओं ने अब कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.