हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने में पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। गांव लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर के निवासी विनोद कुमार ने तहरीर में बताया कि, लगभग तीन महीने पहले उसकी शादी के लिए हल्द्वानी निवासी पंडित से संपर्क किया गया था। पंड़ित ने शादी करवाने का आश्वासन दिया और बताया कि लड़की गरीब परिवार से है, इसलिए उसके माता-पिता को कुछ पैसे देने होंगे और शादी मंदिर में ही करनी होगी।पंडित की बातों में आकर, 14 अगस्त को विनोद कुमार अपनी माता जयवीरी, भाई मनोज और तीन अन्य लोगों के साथ रामपुर के एक शिव मंदिर पहुंचे। वहां पंडित ने संकल्प करवाकर उसकी शादी एक युवती से करवा दी।पंडित ने उससे युवती की मां को 1 लाख रुपए दिलवाए औ...