हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। उसको परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच करते हुए किशोरी को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्ष की बेटी दो दिन पूर्व घर से गांव में पड़ोसी के घर जाने की बात कहते हुए गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई। तलाश करने पर मालूम हुआ कि उसकी बेटी को एक युवक अपहरण कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच करते हुए किशोरी को बरामद करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस...