Hapur News: लाठी-डंडों से युवक पर हमला कर किया घायल
हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर देवनंदिनी अस्पताल के पास खड़े युवक पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में युवक के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणपुरा निवासी आशू ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन वह देवनंदिनी अस्पताल के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों में विशाल को पहचान लिया, जबकि उसके साथ मौजूद चार अन्य युवकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.