हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: लाठी डंडों से मारपीट कर दो भाइयों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मुरादपुर रोड नई मंडी निवासी सुरेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 22 अक्टूबर की सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था। पीड़ित के मकान के सामने रहने वाले नवीन अपनी पालतू कुतिया को लेकर इसके घर के सामने शौच आदि आदि कराने लगा । पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौच कर मारपीट पर उतारु हो गया। करीब 15-20 मिनट बाद में ही नवीन कुमार, विपिन कुमार व सुनील ने पीड़ित और परिवार पर जान लेवा हमला कर दिया। नवीन कुमार ने पीड़ित के भाई यशपा...