हापुड़, सितम्बर 14 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला काली मस्जिद किला कोना में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य घर के बाहर खड़ी एक कार को चोरी कर ले गए। कार में लाखों रुपये के लोअर और टी-शर्ट भी रखी हुई थी। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला काली मस्जिद किला कोना निवासी जावेद ने बताया कि वह लोअप टीशर्ट का बाजार लगाता है। रविवार की रात को करीब आठ बजे वह गाजियाबाद से बाजार लगाकर कार में सवार होकर वापस अपने घर लौटा था। कार में उसकी लाखों रुपये की लोअर और टीशर्ट रखी हुई थी। घर के बाहर कार को खड़ी करके वह घर चला गया था। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर के बाहर ...