हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 18 घंटे से लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से 52 वर्षीय अश्पाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 17 वर्षीय बेटा कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अश्पाक अपने परिवार के साथ सद्दीकपुरा में रहते थे। घटना के समय वह अपने दोनों बेटों, 18 वर्षीय नाजिम और 17 वर्षीय कासिम के साथ कमरे में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बारिश से सिरसली में मकान की छत गिरी, पिता-पुत्र घायल लगातार बारिश के कारण मकान की छत अचानक ढह गई और तीनों मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को ...