हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई है, लेकिन इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश में भीगने और मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें देखने को मिल रही हैं। विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि बारिश में भीगने से बचें और भीगने पर तुरंत सूखे कपड़े पहनें। लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने और बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, सर्दी-खांसी और बुखार के बढ़े मरीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...