हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात के सामने शनिवार दोपहर रोडवेज बस और एक कार को जोरदार भिड़ंता हो गई। हादसे के बाद बस कार को करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई। कार की साइड डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि कार सवार टाटा कंपनी का अधिकारी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मेरठ के खरखौदा निवासी अर्जुन दीक्षित टाटा कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार दोपहर खरखौदा से कार में सवार होकर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना हापुड़ देहात के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इत...