हापुड़, अगस्त 27 -- Hapur News: हापुड़ से गाजियाबाद होते हुए मुरादाबाद तक प्रस्तावित नई रेल लाइन को लेकर गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। रेल लाइन के लिए किए जा रहे सर्वे में लगातार बदलाव और आबादी के नजदीक निशानदेही किए जाने से किसान परेशान हैं। किसानों ने अपनी खेती और आबादी को बचाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद अब इसका विरोध करने के लिए किसान संगठन का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए धरना किया जाएगा। गांव वैठ निवासी छोटे खां ने बताया कि इसका विरोध करने के किसान मजदूर यूनियन का गठन किया गया। वह उसके अध्यक्ष जबकि योगेश शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेल लाइन के सर्वे में लगातार बदलाव किया जा रहा है। उनका आरोप है कि शुरुआती सर्वे ग्राम क्षेत्र से दूर जंगल की ओर क...