Hapur News: रेलवे स्टेशन से स्कूटी हुई चोरी
हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्कूटी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में सबली स्थित न्यू गोल्फ न्यू सिटी निवासी कुणाल गौतम ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि उन्होंने 24 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी जाते समय खड़ी कर दी थी। ड्यूटी से आने के बाद रेलवे पार्किंग में स्कूटी लेने गया तो कुछ पता नहीं चल सका। आसपास मामले काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.