हापुड़, जुलाई 4 -- Hapur News: गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल के समीप चैनापुरी रेलवे फाटक अंडरपास में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और रेलवे के एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे प्रशासन द्वारा अंडरपास का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। यह मार्ग नई मंडी और शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अंडरपास में हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठेला वेंडरों से जुर्माना वसूलने का आदेश ट्रस्ट के राष्ट्रीय...