Hapur News: राह चलते युवती पर कमेंट करने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर राह चलते बेटी पर अभद्र कमेंट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी पिछले दिनों घर से बाजार के लिए जा रही थी। तभी उनके पड़ोसी युवक बेटी पर अभद्र कमेंट करने लगा। इसको लेकर बेटी ने नजर अंदाज कर दिया, लेकिन आरोपी अब निंरतर बेटी पर कमेंट कर रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.