हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा.ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को नालसा एवं सालसा के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी जुर्म संस्वीकृति के आधार पर लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, एन.आई. एक्ट की धारा 138, भारतीय उत्तराधिकारी अधिनियम, वैवाहिक व पारिवारिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना एवं प्रतिकर वाद, विधुत अधिनियम से संबंधित वाद, श्रम वाद एवं भूमि अध्याप्ति वाद आदि सहित अन्य प्रकार के...