हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया संदेश से प्रेरित कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने टीम भावना, अनुशासन और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में बॉस हाउस प्रथम, ध्यानचंद हाउस द्वितीय और द्रोणा हाउस तृतीय रहा। छात्रा वर्ग में कलाम हाउस प्रथम और ध्यानचंद हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। प्रबंधक जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ नेतृत्व, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- क्...