Hapur News: रामलीला मैदान गेट पर मीट की दुकानें बंद कराने की मांग
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: शहर के रामलीला मैदान गेट के समीप संचालित मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर मित्तल लॉ एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर रामलीला समिति के प्रधान की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कथित रूप से फर्जी पोस्ट प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि रामलीला मैदान की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाएं, उसकी चारदीवारी कराई जाए तथा गेट के पास संचालित मीट की दुकानों को हटाया जाए, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे। रामलीला समिति के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि समिति की ओर से रामलीला मैदान की देखरेख और सभी गतिविधियों का संचालन किया जाता है। उनका आरोप है कि कुछ लोग रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.