हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: रामलीला कमेटी पिलखुवा की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में प्रतिदिन शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा में सूर्पनखा नाक भंग, सीता हरण और खर-दूषण वध की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर बाजार सहित नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद मंच पर वृंदावन के स्वामी बृज किशोर शर्मा के कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए और करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मेला अधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि रामलीला में सूर्पनखा नाक भंग, रावण द्वारा सीता हरण और भगवान राम-लक्ष्मण द्वारा खर-दूषण वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय ...