हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: गंगासाय जी धर्मशाला में रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता राजेश मित्तल ने की और संचालन मंत्री संदीप जिंदल ने किया। बैठक में विजयदशमी उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने वर्षभर की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। मेलाधिकारी अखिलेश मित्तल ने इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिव बारात और राम बारात में होगा विशेष आयोजन बैठक में बताया गया कि 7 अक्टूबर को शिव बारात तथा 11 अक्टूबर को राम बारात का आयोजन किया जाएगा। राम बारात में खुर्जा की प्रसिद्ध मां काली का भव्य आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: श्रीरामलीला मेला की पुस्तक विमोचन संग बनी रूपरे...