हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: निषाद राज, भगवान श्रीराम के परम मित्र थे। उन्होंने प्रभु श्रीराम की सेवा में त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जैसी मित्रता का उदाहरण देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। निषाद ने भगवान राम के वन गमन के दौरान नाव से पार कराकर पुण्य प्राप्त किया। निषाद राज ने राम सीता और लक्ष्मण को नाव से पार कराया तो लगा कि हापुड़ में आज भगवान राम वन को चल दिए और सभी की आंखें नम होने लगी थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राम-केवट संवाद ने मोहा मन, पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण निषादराज और श्रीराम की मित्रता रामलीला मंचन के दौरान दर्शाया गया कि भगवान श्री राम श्रृंगवेरपुर पहुंचकर भीलों के राजा निषादराज से मित्रता करते हैं तथा सुमंत जी को अयोध्या वापस भेज देते हैं। इसके पश्चात प्रभु श्री राम माता सीता एवं लक्ष्मण के...