हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: बजरंगपुरी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर रघुनाथ धाम में कृष्ण कुमार शर्मा के आवास पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने अरण्य कांड की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान शिव सती के साथ राम के दर्शन करने पहुंचे। सती ने सीता का रूप धारण कर राम की परीक्षा ली, लेकिन राम ने उन्हें माता कहकर संबोधित किया। इसके बाद शूर्पणखा ने खर-दूषण के वध और अपने नाक-कान काटे जाने की बात रावण को बताई। रावण मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर पंचवटी भेजता है, जिसे देखकर सीता मोहित हो जाती हैं। यजमान कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, वंश कृष्ण, जगदीश भारद्वाज, वीर सैन बंसल, अखिलेश मित्तल, महेश शर्मा, सुधीर गोयल, अजय गोयल, हरि कुमार, सीता राम, ओमप्रकाश, रामनिवास शर्मा, राजबीर सिंह, राजेंद्र मित्तल, सरोज देवी, मी...