हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: सर्वोदय नगर स्थित मूलचंद गुप्ता मिल्टन एकेडमी में रविवार को रामचरितमानस का पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने अयोध्या कांड का समापन कर अरण्य कांड का शुभारंभ कराया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि इंद्रपुत्र जयंत ने कौए का रूप धारण कर माता सीता को कष्ट पहुंचाया था। इस पर भगवान राम द्वारा छोड़े गए सरकंडे के प्रहार से उसकी एक आंख की पुतली बाहर निकल आई। बाद में राम ने उस पर कृपा करते हुए उसकी एक पुतली को दोनों आंखों में घूमने का वरदान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इसी कारण कौए की दृष्टि अत्यंत तेज मानी जाती है। कथा में यजमान के रूप में मूलचंद गुप्ता, सुधा गुप्ता, राहुल गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुकेश गोयल, सुधीर गोयल, अखिलेश मित्तल, अजय गोयल, राजेंद्र मित्तल, रामनिवास शर्मा, भग...