हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: गोवर्धन परिक्रमा परिवार की ओर से राधा रानी का 15वां छठी महोत्सव रंगोली मंडप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर में भजन-कीर्तन और बधाई गायन का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष चाचा महेंद्र, सचिन, योगेश, विनीत, प्रेम प्रकाश सेन वाले, रामकुमार, शिवम, विनित, शुभम, निशांत, नीरज, रवि तोमर, प्रेम बिहारी दास, मनोज सेन, निक्की और गगन सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने राधा रानी से विश्व कल्याण और सुख-शांति की मंगल कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...