हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। सोमवार की रात मोदीनगर रोड बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं की रातभर बिजली सप्लाई ठप रही। ऐसे में गुस्साएं उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक घंटे तक गहमागहमी होती रही। हालांकि काफी समझाने के बाद उपभोक्ता अपने घरों को वापस लौट गई, लेकिन बिजली न आने से लोग बिलबिला गए। बूंद-बूंद पानी को भी लोगों को तरसना पड़ गया। सोमवार की देर शाम मोदीनगर रोड बिजली घर के पावर ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। ऐसे में बिजली घर से जुड़े मोहल्ला आवास विकास कालोनी, गांधी बिहार, सर्वोदय कालोनी, पंचशील कालोनी, पंचवटी कालोनी आदि में बिजली गुल हो गई। रात 11 बजे तक भी सप...