हापुड़, अगस्त 24 -- Hapur News: सावन के चौथे सोमवार को नगर में राजाधिराज बाबा महाकाल की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड और डीजे के साथ बाबा का स्वागत किया गया। बाबा की भस्म उड़ाती झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नगर के नक्का कुंआ पुराना बाजार, स्याना चौपला, मेरठ रोड, तहसील समेत अन्य मार्गों से होते हुए यात्रा मंदिर पहुंची। यहां पर आयोजक श्री महाकाल समिति के सदस्यों ने बाबा की आरती की। इस दौरान नगर के हजारों भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया और उत्साह में डूबे नजर आए। इस अवसर पर पवन जैन,हरीश पुरुषोत्तम,पिंकी त्यागी,टिंकू शर्मा,तुषार शर्मा,श्रवण अरोड़ा, उज्जवल भारद्वाज,रुद्रांश शर्मा, ओम शुक्ला,विवेक तिवारी,कौशल पांडियन,बोबी शर्मा, मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...