हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय कुमार गौतम और ज्वाइंट कमिश्नर पूनम सिंह ने शुक्रवार को चितौली रोड पर निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय स्थित सभागार में जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक बकाया राजस्व की वसूली करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बकाया मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं। साथ ही राजस्व लक्ष्य की नियमित समीक्षा करने और करदाताओं से संबंधित मामलों का नियमानुसार न...