हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार की देर रात हुई हजारों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्या की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। चोरों ने स्कूल के एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी, तीन पंखे, टैबलेट समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। चोरी की वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या मनजीत कौर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें बताया गया कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद चोर एक कमरे में पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चो...