हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव नानपुर के जंगल में स्थित रजवाहे में मृत मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने राहत की सास ली है। बता दें कि रविवार की दोपहर को गांव नानपुर निवासी ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने रजवाहे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। शव को देखकर वह अचंभित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त जनपद मेरठ के थाना हस्तिनापुर के गांव बस्तोरिया निवासी सरवर के रुप में हुई है। बताया गया है कि सरवर पिछले कई दिनों से लापता था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...