हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में सोमवार सुबह से यूपी एवं पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पहले दिन एसएसवी पीजी कॉलेज में 50 स्टूडेंट्स के प्रवेश हुए हैं। प्रवेश के लिए कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर बनाये गए हैं। सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में यूजी पीजी कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गए हैं। पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले सोमवार सुबह से शुरू हुए हैं, जो आगामी 19 अगस्त तक होंगे। पहले दिन यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में अनेक स्टूडेंट्स एडमिशन लेने के लिए पहुंचे। स्टूडेंट्स ने लिस्ट में पहले अपना नाम देखा और उसके बाद प्रॉस्पेक्टस खरीदें। पहले दिन बीए, बीएससी, बीकॉम मैथ, बायो, एमए, एमएससी, एमकॉम में 50 एडमिशन हुए हैं। जबकि 300 स्टूडेंट्स ने प्रॉस्पेक्टस खरीदे हैं. यह भी पढ़ें- Ha...