Hapur News: युवक को चाकू मारकर किया घायल
हापुड़, नवम्बर 21 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। भतीजे की शादी न होने देने के शक में एक व्यक्ति ने उस पर छुरी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव तुमरैल गिरधरपुर निवासी चंद्रपाल ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 नवंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के आवास विकास संजय विहार की वाल्मीकि बस्ती निवासी दीपक के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उनका भाई वीरपाल भी आया था। दीपक के मकान के सामने ही सतीश का मकान है। सतीश ने अपने भतीजे अजय को गोद ले रखा है और उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहा था। कई जगह बातचीत बिगड़ने के कारण सतीश को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.