हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी विवेक ने बताया कि उसके ही गांव में रहने वाले शिवम, बादल, देवेन्द्र, सूरज, दिपांशु, विशाल उससे रंजिश मानते हैं। आए दिन मारपीट झगड़ा फसाद करते रहते है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपियों ने उसको रोक कर गाली गलौच की थी। उस समय तो गांव के लोगो ने बीच-बचाव करा दिया था। उसके बाद शनिवार को जब वह घर मे सोया हुआ था तभी आरोपी वहां आए और उस पर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी उसका फोन लेकर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hapur News: मारपीट कर घायल करने का आरोप पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...