हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मोबाइल छिनने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह रावत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल एक युवक तमंचा लेकर आशियाना कालोनी से मोती कालोनी की ओर जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: युवती से मोबाइल लूटने में यूपी का शातिर स्नेचर गिरफ्तार वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुुंची त...