हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़ की पिलखुवा स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी को सरकारी छात्रवृत्ति योजना से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह कार्यवाही करीब 53 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले के बाद की गई है। अब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला कोई भी छात्र सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले पाएगा। यह यूनिवर्सिटी के लिए बड़ा झटका है। मोनाड विश्वविद्यालय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

जांच रिपोर्ट फर्जी डिग्री और मार्कशीट बांटने के मामले में पुन: जांच के बाद डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों की मानें तो पुरानी जांच और वर्तमान जांच के साक्ष्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में पूर्व की रिपोर्ट जैसी ही शासन को जांच रिपोर्ट भेजी गई है।अब पुनः जांच रिपोर्ट भेजने के बाद यूनिवर्सिटी को सरकारी छात्रवृत्ति योजना से ब्ल...