हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: पौराणिक खादर के कार्तिक पूर्णिमा मेले में फेल होने वाली दूरसंचार सेवा को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने को निजी मोबाइल कंपनी ने अस्थाई टॉवर लगाए, जबकि कई दूसरी कंपनी भी अपने टॉवर लगाएंगी। पौराणिक खादर मेले में तीस लाख से भी अधिक भक्तों समेत हजारों व्यापारी और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों का आगमन होता है, जिनमें अधिकांश के मोबाइल में डबल सिम होते हैं। जिससे मेला क्षेत्र में मोबाइल नेट वर्किंग फेल होना गंभीर समस्या बन जाती है। मोबाइल नेट वर्किंग फेल होने से जहां मेले में आने वाले भक्तों को एक-दूसरे से संपर्क साधना टेढ़ी खीर बन जाती है, वहीं परिजनों से बिछुड़ने वाले महिला-बच्चे और बुजुर्गों को अपने डेरों पर लौटना दुश्वार हो जाता है।इसके अलावा मेले की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालने वाले पुलिस-प्रशासन और जिला पंच...