Hapur News: मेरठ रोड ओवरब्रिज के नीचे अब लगेगी रविवार की साप्ताहिक पैठ
हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: शहर में दशकों से लगाई जा रही रविवार की साप्ताहिक पैठ को लेकर पिछले कुछ माह से चल रही अनिश्रितता शनिवार को समाप्त हो गई है। नगर पालिका के सभागार में आयोजित पथ विक्रेता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे रविवार साप्ताहिक पैठ लगेगी। रामलीला मैदान में लगने वाली पैठ को कुछ माह पूर्व बंद करा दिया गया है। साप्ताहिक पैठ लगने के बाद हजारों की संख्या में लोगों और दुकानदारों को राहत मिलेगी। पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अन्य किसी स्थान पर वैध पैठ नहीं लगती है। शहर में रविवार को सबसे बड़ी साप्ताहिक पैठ दशकों से लगती आ रही है। पहले यह पैठ गोल मार्केट और कोठी गेट इलाकों में दशकों तक लगती थी। उसके बाद फ्रीगंज रोड पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.