हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: मेरठ मार्ग पर लोधीपुर गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दंपती की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जनूपुरा गांव निवासी कुलदीप अपनी मां सुनीता और पिता देवीशरण के साथ बाइक पर सवार होकर पोपाई की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेरठ मार्ग पर लोधीपुर गांव के पास पहुंची, तभी गढ़ की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।चालक अपनी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए,हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अ...